Monday 6 July 2015

कार्ली लॉयड ने इतिहास रचा



विश्व कप महिला फुटबाल: हैटट्रिक गोल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं
फीफा विश्व कप के फाइनल मैच में हैटट्रिक गोल करने वाली अमेरिकी महिला खिलाड़ी कार्ली लॉयड ने इतिहास रचते हुए जापान को खिताबी रक्षा से वंचित कर दिया। जापान के खिलाफ खिताबी भिड़ंत में लॉयड ने तीन गोल कर अपनी टीम को तीसरी बार चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। लायड फाइनल में तिकड़ी दागने वाली दुनिया की पहली महिला फुटबॉलर बन गई हैं।
अमेरिका ने फीफा महिला विश्व कप के फाइनल में गत चैम्पियन जापान को 5-2 से हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। लायड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच के तीसरे मिनट में ही पहला गोल दाग दिया, दूसरा गोल इसके ठीक दो मिनट बाद जबकि तीसरा गोल 16 मिनट बाद किया।
* कार्ली लायड को मिला गोल्डन बॉल
फाइनल में गोलों की हैटट्रिक का रिकॉर्ड बनाने वाली कार्ली लायड को उसके शानदार प्रदर्शन के लिए गोल्डन बॉल दिया गया।
* लॉयड ने 2011 विश्व कप का बदला लिया
कार्ली लॉयड ने 2011 विश्व कप में जापान के हाथों करारी हार का बदला ले लिया है। पिछले फाइनल मुकाबले में लॉयड जापान के खिलाफ पेनाल्टी शूट आउट में गोल करने से चूक गयी थी।
* अमेरिका की तीसरी जीत
जापान को 5-2 से हराकर अमेरिका ने तीसरी बार फीफा विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले अमेरिका ने वर्ष 1991 और 1991 में खिताब जीता था।

No comments:

Post a Comment