Saturday 18 July 2015

खिलाड़ी बनाए रखें हौसला: यशोधरा राजे

खिलाड़ियों को हरसम्भव मदद देगी मध्यप्रदेश सरकार
ग्वालियर। कड़ी मेहनत और हौसला बरकरार रखने से ही आप सफलता हासिल कर सकते हो। आप सभी कड़ी मेहनत करो। आपके हौसले को प्रदेश सरकार उड़ान देगी उक्त उद्गार मध्यप्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रीष्मकालीन खेलों के समापन अवसर पर व्यक्त किये।
खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को न केवल प्रोत्साहित किया बल्कि उन्हें सरकार की तरफ से हरसम्भव मदद का भरोसा भी दिया। कम्पू स्थित महावीर भवन में आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आपमें प्रतिभा है, बस जरूरत है कड़ी मेहनत की। आप लोग अथक मेहनत और अच्छी तालीम हासिल कर  राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन सकते हैं। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि हौसला सबसे बड़ी चीज है। खेलों में हौसला और कड़ी मेहनत से ही सफलता हासिल की जा सकती है।
खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आप सबको खेलों की ऊंचाईयों तक पहुंचाने में पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर स्थित महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। हाल ही में अकादमी की चार खिलाड़ियों का चयन अण्डर-21 राष्ट्रीय हॉकी टीम में हुआ है। खेल मंत्री ने कहा कि सम्भवत: रियो ओलम्पिक के लिये क्वालीफाई करने जा रही भारतीय महिला हॉकी टीम में भी राज्य महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की कई खिलाड़ी शामिल होंगी, जो ग्वालियर ही नहीं पूरे प्रदेश के लिये गर्व की बात है। इस अवसर पर सभापति राकेश माहौर, पार्षद नीलिमा शिंदे, बृजेन्द्र सिंह जादौन, शिववीर सिंह भदौरिया, जमील अहमद कुरैशी, बीएस बुंदेला सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे।
प्रदेश में सिरमौर रहा ग्वालियर
प्रदेश भर में चले ग्रीमकालीन शिविरों में इस साल ग्वालियर संख्या के हिसाब से सिरमौर रहा। यहां प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों को न केवल समुचित सुविधाएं मुहैया कराई गर्इं बल्कि खेल समापन अवसर पर पुरस्कृत भी किया गया। ग्वालियर जिले में एक मई से सात जून तक चले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में शहरी क्षेत्र में 85 प्रशिक्षकों ने दो दर्जन खेलों में 3811 बालक-बालिका खिलाड़ियों का जहां खेल निखारा वहीं ग्रामीण अंचल के विकास खण्ड डबरा में 816, विकास खण्ड मुरार में 442, विकास खण्ड बरई (घाटीगांव) में 492 और विकास खण्ड भितरवार में 451 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने युवा समन्वयक मुकेश बाथम, सोनू सिंह, अम्बरीश गुर्जर और सीमा दुबे की देखरेख में अपनी खेल प्रतिभा को नया आयाम दिया। ग्रामीण अंचल के सभी विकास खण्डों में 2254 खिलाड़ियों ने कबड्डी, वालीबाल, कुश्ती, क्रिकेट और खो-खो खेल में प्रशिक्षण हासिल किया।
पंजीयन शुल्क तो वापस, पर....
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने शहरी अंचल के 79 प्रशिक्षकों को रुपये 76220 की नकद पंजीयन राशि वापस कर एक नजीर पेश की है। अब खेल प्रशिक्षकों का दायित्व बनता है कि वे भी प्रशिक्षु खिलाड़ियों को  न केवल उनके पैसे वापस करें बल्कि भविष्य में भी खेलों के उत्थान की दिशा में नेक नीयत से काम करें। दरअसल कई गुरु घण्टालों ने नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण शिविरों में खिलाड़ियों से पंजीयन शुल्क के अलावा भी पैसे कबाड़े थे।
इनका हुआ सम्मान
खेल मंत्री सिंधिया ने बॉक्सिंग प्रशिक्षक तरनेश तपन, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हसरत कुरैशी, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया, एथलेटिक्स प्रशिक्षक मुखत्यार सिंह, ताइक्वाण्डो प्रशिक्षक अजय गुप्ता, बास्केटबाल प्रशिक्षक रवि मिश्रा व रूप सिंह, फुटबॉल प्रशिक्षक केजे चतुर्वेदी, वालीबाल प्रशिक्षक प्रेमनारायण ठाकुर, हॉकी प्रशिक्षक वंदना उइके, रजनी सगर आदि को सम्मानित किया।
किस खेल में कितने हुए प्रशिक्षित
खेल प्रशिक्षक खिलाड़ी
बॉक्सिंग तरनेश तपन 118
एथलेटिक्स मुखत्यार सिंह 58
कबड्डी जेएस परमार 53
हॉकी हसरत कुरैशी 64
खो-खो अशोक चव्हाण 40
ताईक्वाण्डो अजय गुप्ता 54
कराते पारितोष शर्मा 45
बास्केटबाल रवि मिश्रा 47
वालीबाल प्रेमनारायण ठाकुर 44
क्रिकेट हेमा राजनगांवकर 382
महिला क्रिकेट मधुराज शर्मा 33
तैराकी सतेन्द्र सिंह 23
फुटबाल डॉ. भूपेन्द्र कांत 21
विकलांग क्रिकेट संजय सिंह 14
योगा अखिलेश पचौरी 22
कराते मनोज दुबे 70
बास्केटबाल रूप सिंह परिहार 184
बास्केटबाल जतिन मिश्रा 160
ताईक्वाण्डो सुचिश्रवा दुबे 102
रोलर स्केटिंग आलोक त्रिपाठी 101
कराते अनामिशरण त्रिपाठी 100
कराते माया परमार 78
कराते जावेद अख्तर 72
हॉकी संगीता दीक्षित 70
मलखम्ब सुशील कुमार 65
बास्केटबाल चंद्रशेखर टेमक 64
कराते रचना अग्निहोत्री 62
ताईक्वाण्डो अक्षय केन 59
वालीबाल नरेन्द्र तिवारी 57
एथलेटिक्स सन्नी राजावत 57
कराते राजीव सेंगर 55
ताईक्वाण्डो खुशबू तोमर 53
कराते पप्पन कुशवाह 52
कराते मोहन सिंह धाकरे 51
ताईक्वाण्डो वैभव सोनी 51
कराते दीपक शर्मा 50
कराते भूपेन्द्र मौर्य 50
ताईक्वाण्डो दीपक राजौरिया 48
बैडमिंटन आरती सिंह 48
कराते बच्चन सिंह 47
हॉकी रहीश कुरैशी 47
वुशू किशोर खरे 45
कराते कमल वर्मा 45
कराते दिनेश वर्मा 45
कराते हर्षवर्धन शिवहरे 44
कराते संजय पाण्डेय 40
बास्केटबाल रवि मिश्रा 45
फुटबाल डॉ. रमेश चंद्र 43
ताईक्वाण्डो सुनील नार्वे 38
ताईक्वाण्डो प्रदीप सिंह 37
क्रिकेट विक्की जैसवानी 37
फुटबाल विनय कदम 36
मार्शल आर्ट नरेन्द्र शर्मा 35
कराते सौरभ कुशवाह 35
कराते गोविन्द राठौर 35
ताईक्वाण्डो प्रदीप सिंह 34
कराते अरविन्द गोरखपुरी 32
हैण्डबाल विनय सक्सेना 30
किक बॉक्सिंग सरोज शर्मा 30
बास्केटबाल राघवेन्द्र शर्मा 30
ताईक्वाण्डो प्रशांत पाण्डेय 26
जम्प रोड भूपेन्द्र कांत 25
वुशू दीपेन्द्र दुबे 25
कराते संतोष पाण्डेय 25
ताईक्वाण्डो लक्ष्मी सिंह 25
ताईक्वाण्डो पुनीत भारद्वाज 25
सॉफ्टबाल शाकिब खान 24
क्रिकेट प्रवीण सिंह 23
स्केटिंग अतुल जैन 22
फुटबाल महेन्द्र पाल बरैया 22
स्केटिंग रोहित कश्यप 22
क्रिकेट रणवीर सिंह तोमर 21
ताईक्वाण्डो प्रताप माहौर 21
महिला फुटबाल सपना बघेल 20
किक बॉक्सिंग अंकित माथुर 16
वुशू अंकित भार्गव 16
फुटबाल जेके चतुर्वेदी 16
योगा हरीशचन्द्र मदान 15
ताईक्वाण्डो शुभम पटेरिया 14
कराते विशाल राणा 14
स्केटिंग पंकज मदान 12
हॉकी महेश अग्रवाल 11
योगा कपिल पवार 11
वालीबाल अनिल भालेराव 08
कराते मनोज गुडसेले 05
विकास खण्ड स्तर पर इनका रहा योगदान
विकास खण्ड युवा समन्वयक खिलाड़ी
डबरा मुकेश बाथम 816
मुरार सोनू सिंह 442
बरई (घाटीगांव) अम्बरीश गुर्जर 492
भितरवार सीमा दुबे 451





No comments:

Post a Comment