Monday 20 July 2015

गेंजेबे ने बनाया 1500 मीटर में विश्व कीर्तिमान

मोनाको। इथियोपिया की लम्बी दूरी की धाविका गेंजेबे दिबाबा ने 22 ेसाल का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए मोनाको डायमंड लीग में 1,500 मीटर स्पर्धा जीत ली। दो बार की वर्ल्ड इंडोर चैम्पियन गेंजेबे ने तीन मिनट 50.07 सेकंड का समय निकालते हुए विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
 गेंजेबे ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड में चार सेकंड का सुधार करते हुए यह विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पहले यह कीर्तिमान चीन की क्यू यूंशिया ने 1993 में बीजिंग में तीन मिनट 50.46 सेकेंड समय के साथ स्थापित किया था। गेंजेबे के नाम पहले से ही वर्ल्ड इंडोर मीट की 3,000 मीटर और 5,000 मीटर रेस के विश्व कीर्तिमान हंै।
उन्होंने कहा, 'पेसमेकर ने अच्छा काम किया। 1,500 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली इथियोपिया की मैं पहली महिला धावक बन गई। यह शानदार है।' गेंजेबे तीन बार की ओलम्पिक चैम्पियन भी रह चुकी हैं और इसके अलावा 10,000 मीटर स्पर्धा का खिताब भी उन्हीं के नाम है। नीदरलैंड्स की सिफान हसन तीन मिनट 56.05 सेकंड समय के साथ दूसरे, जबकि अमेरिका की शैनन रोबरी तीन मिनट 56.29 सेकंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

No comments:

Post a Comment