Tuesday 4 August 2015

मैं पहले लड़की हूं बाद में खिलाड़ी: सानिया



भारत की महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों खेल के मैदान से इतर फैशन शो में व्यस्त हैं। सानिया ने इंडिया इंटरनेशनल ज्वेलरी वीक में हिस्सा लिया और महंगे ज्वेलरी पहन कर रैंप पर उतरीं। इस दौरान सानिया ने साड़ी पहन रखी थी। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने कहा, वह पहले लड़की हैं और बाद में एक खिलाड़ी। इस लिए ज्वेलरी के प्रति उनकी दीवानगी बहुत है। उन्होंने कहा कि उन्हें भारतीय परिधान और गहने अधिक पसंद हैं। गौरतलब है कि सानिया मिर्जा खेल से जो भी समय मिलता है उसमें वह इस तरह के आयोजनों में जरूर हिस्सा लेना चाहती हैं। इससे पहले भी सानिया को कई बार रैंप पर देखा गया है।
सानिया को खेल रत्न की सिफारिश
टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भारत का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न देने की सिफारिश की गई है। खेल मंत्रालय ने सानिया की वर्ष 2014 की उपलब्धियों को देखते हुए उन्हें ये पुरस्कार देने की सिफारिश की है। 28 साल की सानिया अभी महिला डबल्स में दुनिया की नम्बर एक खिलाड़ी हैं।
एशियाड में जीते थे दो पदक
सानिया ने इंचियोन एशियाई खेलों में साकेत मेयनेनी के साथ मिक्स्ड डबल्स का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा सानिया ने एशियाई खेलों में ही महिला डबल्स में प्रार्थना थोम्बारे के साथ भारत को कांस्य पदक दिलाया था। सानिया मिर्जा को वर्ष 2004 में अर्जुन पुरस्कार और वर्ष 2006 में पद्मश्री पुरस्कार दिया जा चुका है। उन्होंने इस साल विम्बलडन में मार्टिना हिंगिस के साथ महिला डबल्स का खिताब जीता है।

No comments:

Post a Comment