Tuesday 28 October 2014

ग्वालियर की बेटी करिश्मा यादन ने रचा इतिहास

जूनियर भारतीय हॉकी टीम में चयन
आगरा। समय दिन-तारीख देखकर आगे नहीं बढ़ता। जिसमें कुछ करने का जुनून होगा उसे मंजिल मिलेगी ही। यह साबित किया है ग्वालियर की बेटी करिश्मा यादव ने जूनियर भारतीय हॉकी टीम में प्रवेश पाकर। करिश्मा ग्वालियर चम्बल सम्भाग की पहली बेटी है जिसने भारतीय टीम में दस्तक दी है। इसका श्रेय महिला हॉकी एकेडमी के साथ ही प्रशिक्षक अविनाश भटनागर को जाता है।
आठ साल पहले तक ग्वालियर में महिला हॉकी का कोई नाम लेवैया नहीं था लेकिन तत्कालीन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने महिला हॉकी एकेडमी की बुनियाद रख महिला हॉकी को न केवल जीवंत किया बल्कि आज मध्यप्रदेश महिला हॉकी की ताकत बन चुका है। तीन से 15 नवम्बर तक न्यूजीलैण्ड में खेली जाने वाली छह मैचों की सीरीज के लिए भारतीय जूनियर महिला टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में ग्वालियर की बेटी को भी जौहर दिखाने का मौका मिला है। भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच पांच, छह, आठ, नौ, 12 और 13 नवम्बर को मैच खेले जाएंगे।

No comments:

Post a Comment